Posts

Showing posts with the label मध्य प्रदेश। 11 Dec 2022

रायसेन का किला, मध्य प्रदेश। 11 Dec 2022

Image
रायसेन का किला, मध्य प्रदेश। 11 Dec 2022 प्राचीन काल से ही भारत, एक हिन्दू राष्ट्र रहा है और यहाँ के वीर हिन्दू शासकों की वीरता और उनके बलिदान की गाथाएँ भारतीय इतिहास में अमर हैं। वक़्त के साथ देश में राजाओं और रजवाड़ों का युग तो समाप्त हो गया परन्तु उनके द्वारा बनाये गए गढ़, किले आज भी उनके वजूद की यादों को समेटे हुए हैं। भारत वर्ष में अधिकांश किले ऊँची पहाड़ियों पर निर्मित होते थे, जिससे शत्रु सेना आसानी से किले तक ना पहुँच सके और दूसरी ओर किले के समतल स्थान की अपेक्षा ऊंचाई पर होने का एक कारण यह भी था कि किलेदारों को बहुत दूर से ही शत्रु सेना के आने का पता चल जाता था जिससे उन्हें युद्ध की तैयारी के लिए उचित समय मिल जाता था। ऐसा ही एक किला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से 45 किमी दूर रायसेन के नाम से एक पहाड़ी पर स्थित है जिसका भारतीय इतिहास में विशेष महत्त्व है।  रायसेन के किले का निर्माण कब हुआ, यह कह पाना संभव नहीं है किन्तु ऐतिहासिक साक्ष्यों के आधार पर इसका निर्माणकाल 12 वीं शताब्दी के मध्य ज्ञात होता है। सल्तनतकाल के दौरान पूर्व में इस पर मांडू के शासकों को अधिकार रहा और